चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में शनिवार से दो दिवसीय क्रिएटिव कर्मा कला प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। इस प्रदर्शनी में 48 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में सबसे छोटी कलाकार चार वर्षीय मनमाही ने चिकनी मिट्टी से एक ओंकार और रंगीन पेंसिल से बनाया गुरु गोबिंद सिंह का चित्र प्रदर्शनी में लगाया है। मनमाही ने अपनी कला गुरु सोनिका अग्रवाल के साथ ही प्रदर्शनी में हिस्सा लिया है। सोनिका ने बताया कि मनमाही ने उनसे तीन महीने पहले ही कला कक्षाएं लेनी शुरू की हैं। वह कला को लेकर काफी उत्साही और जिज्ञासु है। बहुत कम बच्चे इतनी जल्दी इतना अच्छा आर्ट वर्क बनाना सीखते हैं। यह मनमाही की पहली कला प्रदर्शनी है।
कला प्रदर्शनी में चार वर्ष से लेकर 72 वर्ष के कलाकारों ने विभिन्न माध्यमों में अपनी कला को प्रदर्शनी में लगाया है। कलाकारों ने मंडाला, क्लासिकल, थ्री डी आर्ट, टैम्परेरी, कांटम्परेरी, मॉडर्न आर्ट, अबस्ट्रैक्ट, फोटोग्राफी, डिजीटल आर्ट, रंगीन पेंसिल, चारकोल पेंसिल, लैंडस्केप, सी-स्केप और क्राफ्ट वर्क माध्यमों में अपनी कला को प्रदर्शित किया है। यह कला प्रदर्शनी शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। प्रदर्शनी रविवार को भी सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक लगी रहेगी। प्रदर्शनी में 48 कलाकारों ने हिस्सा लिया है। यह प्रदर्शनी क्रिएटिव कर्मा के निदेशक शंकर आनंद और कलाकार सोनिका की ओर से आयोजित करवाई गई है।
इन कलाकारों ने प्रदर्शनी में दिखाई कला
अदिति मोहिंद्रा, अजय, अनु कुमार, अनु, अर्शदीप, दलजीत कौर, गौरव, हरजीत कौर, हरमन, ईशप्रीत, जसप्रीत कौर, कल्पना, कनिका, केएम भटनागर, कुलभूषण, मनन, मनिष, मिनी मल्होत्रा, निर्मिता राजपूत, ओजस, पॉली, पुनित मदान, राजी मित्तल, रीना मल्होत्रा, रितिका, सीनिया, शिनी सिंह, सोनाली, सोनिका अग्रवाल, सुरिंदर शंकर, यामिनी डोगरा, गीता गोस्वामी, महक, श्रुुति ठाकुर, तन्वी सयाल, दिव्या जैन, दिक्षिता, गुरवीर, माही, मुमताज, नूर, प्रज्ञा, प्रमुदिता, राजवीर, रिद्धा, रूचि, शिल्पा सक्सेना और योगीराज ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया है।