फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अकाली दल को लगा झटका, टिकट न मिलने से नाराज काका सूद ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 25 Apr 2024 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब अकाली दल नेता राजिंदर सूद भाजपा में शामिल हो गए। गुरुवार को चंडीगढ़ में सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
राजिंदर सूद ने भाजपा का दामन थामा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में नेताओं द्वारा पार्टियों की अदला-बदली लगातार जारी है। रोजाना कोई न कोई बड़ा नेता किसी न किसी पार्टी में प्रवेश कर रहा है। शिरोमणि अकाली दल बादल को भी लुधियाना में बड़ा झटका लगा है। करीब साल पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा लोकसभा लुधियाना के लिए उम्मीदवार एलान किए गए विपन सूद काका ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा टिकट देने का वादा करने और बाद में टिकट न दिए जाने से काका सूद नाराज चल रहे थे। अकाली दल ने लुधियाना लोकसभा से रंजीत सिंह ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है। अब विपन सूद काका भाजपा में चले गए हैं। काका सूद के समर्थकों का कहना है कि वह घर वापस गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी को 2016 में अलविदा कह विपन सूद काका लोक इंसाफ पार्टी ने शामिल हो गए थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी में गठबंधन होने के बाद काका सूद को हलका सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया गया। काका सूद ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल में शामिल हो गए। लुधियाना में हुए एक समारोह में सुखबीर सिंह बादल ने एलान किया था कि आने वाले लोकसभा चुनाव में काका सूद पार्टी की तरफ से उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि काका को उम्मीदवार एलान होने के बाद पंथक नेताओं ने इसका विरोध भी किया था, मगर सुखबीर सिंह बादल वादा कर चुके थे। लोकसभा चुनाव का एलान होने के बाद से काका सूद पूरी तरह से सक्रिय थे और बाद में अकाली दल की तरफ से कह दिया गया कि कोर कमेटी की तरफ से फैसला किया जाएगा कि लुधियाना से उम्मीदवार कौन होगा। उसके बाद काका सूद का नाम उम्मीदवारों की दावेदारों वाली लिस्ट से भी गायब हो गया और अकाली दल ने रंजीत सिंह ढिल्लों को उम्मीदवार एलान कर दिया।

इसके बाद से ही विपन सूद काका अकाली दल की किसी भी मीटिंग में या फिर किसी समारोह में नजर नहीं जाए। सूत्रों की मानें तो अकाली दल की तरफ से टिकट काटे जाने को लेकर काका सूद नाराज चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने दोबारा से भाजपा में जाने का मन बना लिया।

आप छोड़ने वाले पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा जा सकते हैं कांग्रेस में
किला रायपुर से विधायक रहे एनआरआई जसबीर सिंह जस्सी खंगूड़ा ने 2022 विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया था। मगर आप में जाकर भी उनकी कोई दाल नहीं गली। वह लुधियाना से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, मगर आप ने अपने विधायक अशोक पराशर पप्पी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला ले लिया। इसके बाद आप नेता जस्सी खंगूड़ा ने आप से इस्तीफा दे दिया। पहले चर्चा थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से नजदीकियां होने के चलते वह भाजपा में जा सकते हैं, मगर सूत्रों की मानें तो वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वह पिछले दो दिनों से दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद हैं। जल्द ही पता चल पाएगा कि जस्सी खंगूड़ा कांग्रेस में वापस जा रहे हैं या फिर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें