चंडीगढ़ की जिला अदालत में आयोजित लोक अदालत में13391 मामलों का निपटारा किया गया। 12,267 मामले चालान के थे।
इनसे करीब एक लाख रुपये जुर्माना राशि इकट्ठी की गई। इसके अलावा एसटीए और शॉप एक्ट के 298 केसों में 2,44,900 रुपये जुर्माना इकट्ठा हुआ।
इनके अलावा म्यूनिसिपल एक्ट के 11 केस भी इस लोक अदालत में शामिल किए गए व जुर्माना किया गया। वहीं चेक बाउंस के 506 मामले भी सुलझाए गए।
एग्जीक्यूशन्स तथा कंपनसेशन केसों में 1,27,53,343 रुपये क्लेमेंट्स को प्रदान किए गए। वहीं 1,32,03,268 रुपए के रिकवरी सूटों का भी निपटारा इस लोक अदालत में हुआ।
दूसरी ओर स्थायी लोक अदालत में 15,00,000 रुपये के 309 केसों को सुलझाया गया। सेशन जज एसके अग्रवाल समेत लालचंद और सीजेएम अनुभव शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी लोक अदालतों का लाभ उठाएं। इससे उनके बहुमूल्य समय व पैसे की बचत होती है और उचित न्याय भी मिलता है।
सीवरेज में मरे मजदूरों के परिवारों को राहत
कालीबाड़ी मंदिर के पास सीवरेज में मरे तीन मजदूरों के परिवारों को डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी ने तीन-तीन लाख रुपये प्रदान किए। वहीं रेप केस की पीड़िताओं को इतनी ही राशि प्रदान की गई।