पीएनबी ने सील किया होटल पार्क प्लाजा
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के मशहूर फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा को पंजाब नेशनल बैंक ने सील कर दिया है। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। सीलिंग के दौरान भारी संख्या में चंडीगढ़ पुलिस बल तथा बैंक के अधिकारी मौजूद थे।
बैंक के अधिकारी सौरभ ने बताया कि पार्क प्लाजा पर बैंक का बकाया था, जिसका भुगतान न किए जाने के कारण इसे सील किया गया है। डीसी ने होटल प्रबंधन को तीन बैंकों का लोन सात दिन के भीतर चुकाने का नोटिस दिया है।
दरअसल, होटल ने शहर के तीन बैंकों से करीब 130 करोड़ का लोन लिया था, जिसे बैंक चुका नहीं पाया। इसके चलते डीसी के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में होटल पर ताले जड़ दिए।