फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत

Tue, 31 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
मोटरसाइकिलों से बैटरी चोरी होने की शिकायत पर पहुंचे बीट इंचार्ज के गैर जिम्मेदाराना रवैए के खिलाफ पीड़ित छात्र के पिता ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। सोमवार को पीड़ित छात्र के पिता नरेंद्र कुमार पांडेय ने हेडक्वार्टर में पब्लिक विंडो पर सेक्टर-32 के बीट इंचार्ज रंजीत सिंह व एक अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


पीड़ित नरेंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार शाम को उनका बेटा सीए की कोचिंग लेने के लिए सेक्टर-32 गया था। कोचिंग में पढ़ने के बाद जब वह करीब 7.30 बजे मोटरसाइकिल के पास आया तो उसमें से बैटरी चोरी हो चुकी थी। साथ ही एक और मोटरसाइकिल से बैटरी चोरी हुई थी।

पीड़ितों ने 100 पर फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में तैनात रतन लाल पहुंचे। चोरी के बारे में जानने के बाद कहा इससे पहले भी यहां पर पुलिस वाले की भी बैटरी चोरी हो चुकी है। उसने भी दूसरी बैटरी डलवा ली थी, तुम भी नई बैटरी डलवा लो। पीड़ित ने जब पुलिसकर्मी से शिकायत लेने को कहा तो रंजीत ने पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट लिखवाने की बात कही और मौके से चल गए।
विज्ञापन


बाद में थाने से एक हेड कांस्टेबल आया और उनकी शिकायत ली। पीड़ित ने जब हेड कांस्टेबल से पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने को कहा तो उन्होंने बाद में देखने की बात की और चले गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जनता के बीच इस तरह का रवैया अफसोस जनक था। पुलिस कर्मचारियों की ओर से मामले की जांच करनी तो दूर, पीड़ितों की बात सुनना भी तैयार चाहते थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें