फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुन्नाभाई' शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, संदिग्धों की लिस्ट तैयार

Sat, 12 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 2015 में हुई 1100 शिक्षकों की भर्ती में लाखों रुपये देकर भर्ती होने वाले मुन्नाभाई शिक्षकों को नौकरी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। सूत्रों के अनुसार शिक्षकों की पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का अभी कोई आदेश नहीं है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूरे मामले को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पेपर लीक कर पूरे अंक लेने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। एसआईटी ने 20 ऐसे शिक्षकों की पहचान कर ली है जिन्होंने 7 से 10 लाख देकर नौकरी हासिल की है।

सूत्रों के अनुसार एसआईटी टीम की जांच में साफ हो गया है कि कई ऐेसे केंडीडेट्स के पंजाबी में पूरे अंक आए हैं जिन्होंने कभी पंजाबी विषय को पढ़ा भी नहीं था। पुलिस द्वारा ऐसे शिक्षकों की जानकारी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है। एसआईटी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने संदिग्ध सभी शिक्षकों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। वहीं मामले में फंसते दिख रहे कई शिक्षक छुट्टी लेकर भी स्कूल से गायब हो रहे हैं, लेकिन पुलिस ने सभी संदिग्ध मुन्नाभाई शिक्षकों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। इन शिक्षकों के फोन से संपर्क और मूवमेंट पर भी काफी दिनों से नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने 20 शिक्षकों का पूरा रिकार्ड किया जब्त

चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo
भर्ती केंसिल करने या मामले में लिप्त शिक्षकों के मामलेे में कार्रवाई पूरी जांच के बाद ही की जाएगी, लेकिन शिक्षा विभाग एसआईटी की ओर से मांगी जा रही हर जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। 
- रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन, यूटी  
 
मामले में अभी पूरी जांच होने के बाद ही यूटी प्रशासन और शिक्षा विभाग को पुलिस की ओर से कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने वालों को नौकरी से हटाने या भर्ती रद्द करने का फैसला प्रशासन करेगा।
- रवि कुमार सिंह, एसपी चंडीगढ़ पुलिस
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें