फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी चेकिंग... एंबुलेंस में मरीज कराहते रहे, बैरियर पर चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुटी रही

Tue, 21 Jul 2020 10:42 AM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, जीरकपुर

सार

  • डेढ़ किमी लंबे जाम में फंसीं दो एंबुलेंस
  • किसी की जान की भी परवाह नहीं रही
विज्ञापन
जीरकपुर फ्लाईओवर पर जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीजों की जान उस समय सांसत में फंस गई, जब उन्हें लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस चेकिंग कर रही थी। जिसके चक्कर में जीरकपुर में लंबा जाम लगा दिया। जाम करीब साढ़े ग्यारह बजे से लेकर डेढ़ बजे तक लगा रहा। एक वाहन की चेकिंग में करीब चार से पांच मिनट का समय लग रहा था। इस कारण देखते ही देखते हाईवे पर करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ इस सब से बेखबर पुलिस वाहनों की चेकिंग में जुटी रही। लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे। किसी को दफ्तर जाना था, तो कोई पांच-छह घंटे का सफर तय कर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचा था लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं थी। इतना ही नहीं, जीरकपुर फ्लाईओवर पर लगे जाम में पीजीआई जा रही दो एंबुलेंस फंस गई। इस कारण उन्हें रांग साइड मुड़कर मेट्रो शॉपिंग कांप्लेक्स के पास से जाना पड़ा। अब यहां सवाल है कि पुलिस की चेकिंग के बीच अगर मरीजों को कुछ हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता।

बाहरी वाहनों की चेकिंग
चरणजीत सिंह विर्क डीएसपी पीआरओ चंडीगढ़ ने बताया कि सातों दिन यहां 24 घंटे नाका लगा रहता है। कोरोना संक्रमण को लेकर दूसरे प्रदेशों से चंडीगढ़ में आने वाले वाहनों की चेकिंग चल रही है। उनकी प्रॉपर स्कैनिंग भी की जा रही है। इस बीच किसी को इमरजेंसी है तो लोकल लोगों को दूसरे रूट से ही चंडीगढ़ आना बेहतर होगा ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें