चंडीगढ़ पुलिस ने मनाया युवक का बर्थडे।
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर डॉक्टरों के बाद पुलिस अहम रोल निभा रही है। चंडीगढ़ में कर्फ्यू के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कतों का काफी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सेक्टर-3 थाना प्रभारी जसपाल सिंह और उनकी टीम द्वारा एक युवक का जन्मदिन मनाते हुए वीडियो वायरल हो गया।
दरअसल, हुआ यूं कि सेक्टर- 8 में एक शख्स ने एसएचओ जसपाल सिंह को फोन पर कहा कि उनके बेटे का 15वां जन्मदिन है। लेकिन कर्फ्यू के चलते घर में रिश्तेदार नहीं आ रहा है और ना ही उन्हें बर्थडे केक मिल रहा है। ऐसे में जसपाल सिंह पुलिस टीम के साथ सायरन बजाते हुए सेक्टर- 8 स्थित युवक के घर पहुंचकर केक दिया और जन्मदिन मनाया।
बर्थडे बॉय 9वीं कक्षा का छात्र है। वहीं बताया गया कि केक को घर में आर्डर कर बनवाया गया था। बता दें कि इससे पहले भी कुछ इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें पंजाब पुलिस एक बच्चे का जन्मदिन मनाते हुए दिख रही थी।