खाकी एक बार फिर सवालों के घेरे में
- फोटो : Demo Pic
खाकी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई जब एक एएसआई 5000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। मामला चंडीगढ़ से सटे नयागांव का है। विजीलैंस टीम ने नयागांव थाने में तैनात ए.एस.आई. राकेश कुमार को 5000 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विजीलैंस टीम को जलालाबाद के सुरिंद्र सिंह कंबोज ने ए.एस.आई. के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी।
इंस्पैक्टर विजीलैंस ब्यूरो मोहाली सतवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि सुरिंद्र ने शिकायत दी थी कि ए.एस.आई. उससे एक केस में फेवर करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। जिसके बाद उन्होंने एक जाल बिछाया और सुरिंद्र को 5000 रुपए देकर ए.एस.आई. के पास भेजा। सुरिंद्र ने थाने में जैसे ही ए.एस.आई. राकेश को रिश्वत के 5000 हजार रुपए दिए विजीलैंस टीम ने ए.एस.आई. राकेश कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।