फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने घोषित की यूथ एशिया कप 2019 के लिए टीम, अर्जुन आजाद का भारतीय टीम में चयन

Tue, 30 Jul 2019 10:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अर्जुन आजाद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बीसीसीआई ने यूथ एशिया कप 2019 केलिए इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा की है। इसमें सिटी के युवा क्रिकेटर अर्जुन आजाद का चयन हुआ है। यूथ एशिया कप श्रीलंका में 3 से 15 अगस्त तक खेला जाना है। बीसीसीआई की जूनियर चयनकर्ता कमेटी ने सोमवार को टीम का चयन किया। टीम की कमान ध्रुव चंद को सौंपी गई है। चंडीगढ़ के बल्लेबाज अर्जुन आजाद टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


अर्जुन सेक्टर 36 स्थित क्रिकेट अकादमी में हरमिंदर सिंह पन्नू से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। इंडिया अंडर-19 में जगह मिलने से उत्साहित आजाद ने बताया कि वह मौजूदा समय में बंगलूरू में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कैंप में हैं। वहां मुख्य कोच विक्रम राठौर की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। अर्जुन आजाद पंचकूला सेक्टर 8 में रहते हैं।

इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदर्शन बना चयन का आधार
इस साल बीते मार्च में गुजरात के शहर सूरत में एनसीए इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। यहां चार ग्रुपाें में मुकाबले खेले गए थे। इनमें आजादन ने कुल 9 मैच खेले हैं। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर 5 अर्द्धशतक और एक मैच में 48 रन की पारी खेली। जूनियर चयनकर्ता समिति ने इन पारियाें केआधार पर ही अंडर 19 में जगह दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर हैं आदर्श क्रिकेटर

18 साल के होने जा रहे अर्जुन आजाद एसडी कॉलेज चंडीगढ़ से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। अर्जुन शहर के रणजी और आईपीएलखिलाड़ी मनन वोहरा से मानसिक रूप से मजबूत होने की ट्रेनिंग लेते हैं।

अर्जुन का कहना है कि मनन वोहरा शुरू से उनका मार्गदर्शन करने के साथ-साथ बल्लेबाजी केटिप्स देते रहे हैं। बेटे के चयन के बाद अर्जुन आजाद के परिवार में खुशी का माहौल है। पिता संजीव आजाद ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। उनका सपना है कि बेटा देश के लिए खेले और नाम रोशन करे।

ट्राई सीरीज खेल चुके हैं आजाद
अर्जुन आजाद इस साल केरल में हुई ट्राई सीरीज में हिस्सा ले चुके है। यहां पर भारत ए, साउथ अफ्रीका, भारत बी की टीमाें ने हिस्सा लिया था। अर्जुन इन सीरीज में खेल चुके हैं, हालांकि उन्हें अधिक बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें