फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI आने वाले लाखों लोगों के लिए अहम खबर

Wed, 21 Jan 2015 02:27 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई आने वाले लाखों लोगों के लिए अहम खबर है। अब फीस और सैंपल देने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। गंभीर बीमारियों की जांच के लिए सैंपल देने और उनकी फीस के लिए रिसर्च ब्लॉक ए के ग्राउंड फ्लोर पर सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इसके एक काउंटर पर फीस जमा हो रही है और दूसरे काउंटर पर सैंपल। इस नए सिस्टम से मरीजों को काफी फायदा मिल रहा है। अब न तो लाइन लगानी पड़ रही है और न ही इधर-उधर भटकने पड़ रहे हैं।

रोजाना करीब डेढ़ से दो हजार सैंपल जमा हो रहे हैं। पीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए जल्द ही कई और कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस समय से लिए जाएंगे टेस्ट सैंपल

पीजीआई ने कलेक्शन सेंटर का समय भी तय कर दिया है। पीजीआई के मुताबिक, सोमवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े आठ बजे से एक बजे तक  व दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक सैंपल देने का समय तय किया गया है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सैंपल कलेक्शन का समय रखा गया है।

इनके लिए जाएंगे टेस्‍ट सैंपल
पीजीआई के मुताबिक, इस कलेक्शन सेंटर पर वायरोलाजी (स्वाइन फ्लू, चेचक व फीवर संबंधी) पैरासिटोलाजी (डेंगू, रूबेला, हैपेटाइटिस), हिस्टोपैथोलाजी (टिश्यू चेंज), हीप्टोलॉजी (लीवर) सहित कई गंभीर बीमारियों के सैंपल लिए जांएगे। मरीजों को इसकी जानकारी देने के लिए जगह-जगह इसके बोर्ड लगाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें