चंडीगढ़। पीजीआई के रेडियोथेरेपी विभाग में किसी मरीज को दिखाना है, तो उसके लिए फोन पर अनुमति लेनी होगी। विभाग का कहना है कि कैंसर के रोगियों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। यह सेवा विभाग की ओर से काफी समय से दी जा रही है। इसे जारी रखने के लिए यूनिट प्रथम के फोन नंबर 70870-07401 और यूनिट द्वितीय से 70870-07402 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो