दिवाली पर आपात स्थिति से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर
- फोटो : File Photo
दिवाली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस प्रशासन भी अपनी तरफ से पूरी तरह मुस्तैद है। दिवाली पर शहर में कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस, फायर विभाग और तीनों अस्पताल हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
इसके लिए जहां पुलिस के 1200 जवान बाजारों में तैनात रहेंगे। वहीं फायर विभाग के 250 कर्मचारी भी चौबीसों घंटे तैनात है। प्रशासन की तरफ से तो पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। साथ ही प्रशासन का लोगों से भी अनुरोध है कि वो भी लोग भी बताई गई बातों का ध्यान रखें और सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाएं। अस्पतालों के आसपास ज्यादा तेज आवाज वाले पटाखे न चलाएं।
पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि बाजार या घर के आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां दिखे तो तुरंत 100 नंबर पर सूचना दें। आग लगने की स्थिति में 101 या 0172- 2703236, 2703507 और 2702333 पर पर भी संपर्क कर सकते है। पीजीआई से किसी तरह की जानकारी के लिए इन नंबरों 0172-2756117 और 9814014464 पर संपर्क कर सकते है।