क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का जादू चंडीगढ़ के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ साउथंप्टन में खेलेगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की जर्सी के लिए युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। खेल का सामान उपलब्ध करवाने वाले दुकानदारों ने भी वर्ल्ड कप को कैश करने की तैयारी कर ली है। यहां भारतीय टीम केहर क्रिकेटर की टी-शर्ट का उपलब्ध है। वर्ल्ड कप ट्राफी की रेप्लिका भी तैयार की गई है। बल्ले से लेकर पूरी किट मंगवाई गई है।
धोनी और विराट की जर्सी की डिमांड सबसे ज्यादा
सेक्टर-20 स्थित साई स्पोर्ट्स के विपिन कथूरिया ने बताया कि वर्ल्ड कप को देखते हुए कुछ समय पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की जर्सी के ऑर्डर दिए गए थे। क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंद को खिलाड़ियों की जर्सी को खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की जर्सी के लिए खासा क्रेज है।