फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कुछ महीनों में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी देश की अर्थव्यवस्था, केंद्रीय मंत्री ने सामने रखे आंकड़े

सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब पीएम मोदी ने नेतृत्व संभाला जब हमारी अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। जो लगातार सुधरती गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ के लिए भाजपा का संकल्प पत्र भी जारी किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : अजय वर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चंडीगढ़ में कहा कि अब आईएमएफ के जारी सार्वजनिक आंकड़ों के अनुसार, हमारी जीडीपी 3.95 ट्रिलियन डॉलर है और हम पांचवें स्थान पर हैं। जापान 4.1 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ चौथे स्थान पर है। यदि हमारी विकास दर 7-8% चल रही है, और जापान की सपाट है, तो एक साल नहीं तो कुछ महीनों की बात है, हमारी अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के दौरान, व्यय शहरी क्षेत्र पर एक लाख सत्तर हजार करोड़ से भी कम था, और मोदी सरकार में, इन 10 वर्षों में, यह 11-12 गुना बढ़कर 18-19 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मोदी के अलगे कार्यकाल में हमारी जीडीपी विश्व में तीसरे स्थान पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा मैट्रो सिस्टम कुछ सालों में विश्व में दूसरे नंबर का होगा। चंडीगढ़ में बीजेपी चंडीगढ़ के भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री पुरी ने संकल्प पत्र रिलीज किया। संकल्प पत्र पर विकसित भारत, विकसित चंडीगढ़ लिखा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें