फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव 21 नवंबर को होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव 21 नवंबर को आयोजित किए जा रहे है। इसके लिए प्रशासन ने शहर से विभिन्न खेलों से जुड़ी एसोसिएशन की लिस्ट मांगी थी। जिसके बाद 22 खेलों एसोसिएशन को वोटर लिस्ट कर लिया है। इसके बाद 10-11 नवंबर को नॉमिनेशन भरे जाएंगे। जिनमें प्रधान, उप प्रधान, कोषाध्यक्ष के ज्वाइंट सेक्रेटरी, सीनियर उपप्रधान, दो वाइस प्रधान के साथ अन्य एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए चुनाव होने है। नॉमिनेशन भरने वालों की स्कूटनी होगी। स्क्रूटनी के बाद वैध उम्मीदवार की लिस्ट आ जाएगी। चुनाव 21 नवंबर को होगा और उसी दिन शाम 5 बजे रिजल्ट आ जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के लिए जिन खेल एसोसिएशन को लिस्ट में शामिल किया गया है। उनमें चंडीगढ़ आर्चरी एसोसिएशन, चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन, चंडीगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन, चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन, चंडीगढ़ फेसिंग एसोसिएशन, चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन, चंडीगढ़ जिम्नास्टिक एसोसिएशन, चंडीगढ़ हॉर्स राइडिंग एसोसिएशन, एमेच्योर जूडो एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़, चंडीगढ़ कबड्डी एसोसिएशन, कयाकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन, नेटबॉल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन चंडीगढ़, चंडीगढ़ रोइंग एसोसिएशन, चंडीगढ़ रगबी फुटबॉल एसोसिएशन, चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन, चंडीगढ़ एमेच्योर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन, चंडीगढ़ यूटी रेसलिंग एसोसिएशन, वुशु एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़, चंडीगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन, चंडीगढ़ याटिंग एसोसिएशन का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें