फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने बाद अब खुलेगा रॉक गार्डन, म्यूजियम को भी खोलने की प्रशासक ने दी मंजूरी

Mon, 16 Nov 2020 06:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आठ माह बाद खुलेगा रॉक गार्डन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से पिछले आठ महीने से बंद रॉक गार्डन को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। सोमवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने एक समीक्षा बैठक की, जिसमें रॉक गार्डन और म्यूजियम को फिर से खोलने की अनुमति दी।

विज्ञापन

      
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पटाखों पर लगे प्रतिबंध की वजह से इस बार पीजीआई में सिर्फ 14 ही मरीज दाखिल हुए हैं। इनमें से चंडीगढ़ का एक ही केस हैं जबकि पिछले साल 60 लोग घायल हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर एक मोबाइल वैन खड़ी की गई है, जो दिल्ली से आने वाले लोगों की कोरोना वायरस की जांच करेंगी। 

डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर अब तक 26230 लोगों का चालान किया गया है। इसके अलावा प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहरवासियों का धन्यवाद किया कि लोगों ने प्रशासन के आदेश को माना और दीवाली के मौके पर पटाखे नहीं जलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें