चंडीगढ़वासियों के लिए बड़ी खबर। अब अगर पार्किंग की पर्ची गुम हो गई तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ेगा। वहीं पार्किंग के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से जो शहर की पेड पार्किंग का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है, उसके अनुसार अगर किसी वाहन चालक की पर्ची गुम हो जाती है तो 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज कर वाहन रिलीज किया जाएगा।
बाकायदा चालक को पहचान पत्र की प्रति भी देनी होगी। प्रस्ताव में निगम ने सिटी पार्किंग पास के रेट भी बढ़ा दिए हैं, वहीं कार्ड बनवाने की अलग से 100 रुपये सिक्योरिटी ली जाएगी। यह शर्त हर पेड पार्किंग में लागू होगी। मंगलवार को होने वाली सदन की बैठक में पार्किंग रेट बढ़ाने का प्रस्ताव चर्चा के लिए आ रहा है।
सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स के साथ बनी पार्किंग में वाहन पार्क भी महंगा
वाहन-----------वर्तमान रेट------साल 2017 से 31 मार्च 2018 तक----2018 से मार्च 2019 तक
दोपहिया-------------5------------------10----------------------------20
कार----------------10-----------------20---------------------------40
मिनी बस-------------25-----------------50--------------------------100
टूरिस्ट बस------------50----------------100--------------------------200
हेलमेट----------------2-----------------3-----------------------------3
पार्किंग पास का यह रेट बढ़ेगा
multilevel parking sector 17
- फोटो : amar ujala
टाइम-----------------वर्तमान रेट----------साल 2017 से 31 मार्च 2018 तक---------2018 से मार्च 2019तक
मासिक------------------150-------------------------------400--------------------400
तिमाही------------------400------------------------------1000--------------------2000
छह माह-----------------700-----------------------------1500--------------------3000
वार्षिक------------------1200-----------------------------2500-------------------5000 रुपये
यह सिटी पास शुरू के 4 घंटे के लिए लागू होगा।
फोर व्हीलर्स के सिटी पार्किंग पास के रेट
टाइम----------------------वर्तमान रेट----------साल 2017 से 31 मार्च 2018 तक-----------2018 से मार्च 2019तक
मासिक----------------------300-------------------------------800------------------------1600
तिमाही-----------------------800------------------------------1800------------------------3600
छह माह---------------------1500-----------------------------3500------------------------7000
वार्षिक-----------------------2800----------------------------6000-----------------------12000 रुपये
यह सिटी पास शुरू के 4 घंटे के लिए लागू होगा।
मिनी बस और जीप सर्विस के सिटी पार्किंग पास का यह रेट प्रस्तावित
चंडीगढ़ sector 17 की पार्किंग
- फोटो : amar ujala
टाइम-------------वर्तमान रेट--------साल 2017 से 31 मार्च 2018 तक-------2018 से मार्च 2019तक
मासिक----------- सुविधा नहीं--------------1000-----------------------------2000
तिमाही-----------सुविधा नहीं---------------2000----------------------------4000
छह माह-------- सुविधा नहीं---------------4000-----------------------------8000
वार्षिक-----------सुविधा नहीं--------------8000--------------------------16000 रुपये
यह सिटी पास शुरू के 4 घंटे के लिए लागू होगा।
थ्री व्हीलर्स के सिटी पार्किंग पास के यह रेट
टाइम------------वर्तमान रेट---------साल 2017 से 31 मार्च 2018 तक---------2018 से मार्च 2019तक
मासिक----------सुविधा नहीं--------------------500--------------------------1000
तिमाही----------सुविधा नहीं-------------------1000--------------------------2000
छह माह--------सुविधा नहीं-------------------2000---------------------------4000
वार्षिक----------सुविधा नहीं-------------------4000-------------------------8000 रुपये
यह सिटी पास शुरू के 4 घंटे के लिए लागू होगा।
टू व्हीलर्स का सिंगल पार्किंग का मासिक पास 250 रुपये प्रस्तावित है।
फोर व्हीलर्स का सिंगल पार्किंग का मासिक पास 700 रुपये प्रस्तावित है।