फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाने वाले को पकड़वाओ, फोटो या वीडियो बनाकर भेजो, नकद ईनाम पाओ

Wed, 06 Sep 2017 03:28 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आपको चंडीगढ़ में कोई गंदगी फैलाता मिल जाए तो उसे पकड़वाओ। उसका कोई फोटो या वीडियो बनाकर भेजो, नकद ईनाम मिलेगा। जी हां नगर निगम ने निर्णय लिया है कि अगर कोई गंदगी फैलाने वालों की मौके की तस्वीर एवं वीडियो भेजेगा तो उसे बतौर इनाम एक हजार रुपये दिए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से एक नया ऐप बनाया जा रहा है, जिसमें कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों की तस्वीर अपलोड करने पर सीधा नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में मामला आ जाएगा। इसके बाद गंदगी फैलाने वाले पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम के अनुसार ऐसा करने के पीछे मकसद पूरे शहर को स्वच्छता के अभियान के साथ जोड़ना है। एक हजार रुपये का इनाम देने से गंदगी फैलाने वालों पर सिर्फ नगर निगम के सेनिटेशन इंस्पेक्टरों का ही नहीं बल्कि लोगों का भी डर रहेगा कि कहीं कोई उनकी तस्वीर न खींच ले।

मालूम हो कि नगर निगम ने हाल ही में रिहायशी इलाके में गंदगी फैलाने वालों पर 5500 और बाजारों में गंदगी फैलाने वालों पर 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना चार्ज करने का फैसला लिया है। अभी नए जुर्माने के तहत शहर में गंदगी फैलाने वालों को वार्निंग नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू हुई है। मालूम हो कि सोमवार को ही नगर निगम ने दिवंगत जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी को नगर निगम ने स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
विज्ञापन


मेयर आशा जसवाल का कहना है कि जल्द ही एप बन जाएगा, जिसके बाद लोग वीडियो और तस्वीर भेज सकेंगे। मेयर का कहना है कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। नगर निगम ने भी गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ बढ़े हुए जुर्माने के तहत सोमवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को मेयर आशा जसवाल ने सेक्टर-21 में 30 लोगों को घर के बाहर गंदगी फैलाने को नोटिस देने का दावा किया था जिसमे जिला अध्यक्ष को भी नोटिस देने की बात कही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें