फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 फरवरी से चंडीगढ़ में शिकायत निवारण केंद्र और हेल्पलाइन

Thu, 28 Jan 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम एक फरवरी से लोगों के लिए शिकायत निवारण केंद्र और एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर के प्रस्ताव पर यह केंद्र बनाया जा रहा है जहां पर अब शहरवासी किसी भी विंग और अधिकारी के विभाग से जुड़ी कोई भी शिकायत और समस्या दर्ज करवा सकते हैं। उन्हें शिकायत का नंबर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस शिकायत केंद्र में शहरवासी आनलाइन भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं। समय समय पर शिकायतकर्ता अपनी बताई हुई शिकायत का स्टेटस भी पता कर पाएंगे। अगर कोई व्यक्ति किसी अधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत देता है तो भी यह शिकायत आगे काम करवाने के लिए केंद्र के पास ही भेजी जाएगी।

पहले से जारी हेल्पलाइन नंबर 155304 भी अब इस सेंटर से आपरटेर की जाएगी। ज्वाइंट कमिश्नर-2 वीरेंद्र चौधरी को इस केंद्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस केंद्र बनाने का फायदा यह है कि अब लोगों को अधिकारियों के कमरो के बाहर इंतजार करके अपनी लिखित में शिकायत देकर समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


नगर निगम के ग्राउंड फ्लोर पर ही यह केंद्र बनाया गया है। मालूम हो कि नगर निगम 26 जनवरी को सिटीजन चार्टर इसलिए लागू नहीं कर पाया है क्योंकि उनके पास इसे लागू करने के लिए पूरा इंफ्रास्ट्रचर नहीं है।

राजनीति के तहत रोका गया
जबकि, कांग्रेस के पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि सिटीजन चार्टर राजनीति के तहत रोका गया है। क्योंकि सिटीजन चार्टर को लागू करने का निर्णय पिछले साल उनके मेयर के कार्यकाल में हुआ था।

अब कमिश्नर दरबार लगाकर सुनेंगे लोगों की समस्याएं
सलाहकार की तरह लोगों की समस्याएं सुनने के लिए निगम कमिश्नर भी शहर में अलग-अलग जगहों पर दरबार लगाएंगे। निगम ने सोमवार को यह तय किया कि माह के हर दूसरे और चौथे सप्ताह में यह दरबार लगाया जाएगा। इसमें शहर के लोग अपनी समस्याएं सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बता सकेंगे।

इस दरबार में हर विंग के जिम्मेवार अधिकारी मौजूद रहेंगे, तुरंत समस्याएं दूर करने के मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश भी दिए जाएंगे। निगम के अधिकारियों के अनुसार हर माह दो पब्लिक मीटिंग होगी। पहली मीटिंग माह के दूसरे सप्ताह निगम कार्यालय में होगी जबकि दूसरा चौथे शुक्रवार को शहर के अलग अलग इलाकों में दरबार लगाया जाएगा। इन जगहों की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें