फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में गटर में उतरे निगम कर्मी की मौत

Thu, 21 Aug 2014 04:10 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां लेक क्लब के लॉन में बने गटर की सफाई के लिए उतरे निगम कर्मी की दम घुटने से मौत हो गई। सेक्टर 16 अस्पताल ले जाते समय निगम कर्मी सतबीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि लेक क्लब के लॉन में बने गटर्स की सफाई के लिए निगम टीम आज सुबह से वहां आई हुई थी। सुबह सीवर की गैस निकालने के मकसद से सभी गटर के ढक्कर खोल दिए थे।

एक करीब घंटे बाद निगम कर्मी सतबीर एक गटर में सफाई करने उतरा तो उसे गैस चढ़ने लगी। उसने साथियों को पुकारा। आसपास के साथियों ने उसे बाहर निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन


पीसीआर टीम को बुलाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम को मौके पर बुलाया। एक फायर कर्मी बीरेंद्र ने तुरंत सतबीर को बाहर निकाल लिया। सतबीर को तुरंत सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें