चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। 122 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करने को सवेरे से ही लोग लाइनों में लगे हुए हैं। अब तक 50 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
छिटपुट एक दो घटनाओं के साथ शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। इस बीच सेक्टर 25 में पोलिंग बूथ पर जाली वोट पड़ने की खबर है। कांग्रेस उम्मीदवार शीला देवी ने जाली वोट डालने का आरोप अफसरों पर लगाया।
वहीं, मतदान के दौरान बुड़ैल में लड़ाई होने की खबर मिली है। सेक्टर 45 में वोटिंग के दौरान लोगों ने बवाल काटा, जिसके चलते वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान के दौरान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर पूरी पाबंदी लगाई गई है।
सवेरे से लाइनों में लगे लोग, बुजुर्ग भी पहुंच रहे वोट डालने
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद व अदाकारा किरण खेर भी वोट डालने के लिए पहुंची। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने परिवार के साथ सेक्टर 28 के स्कूल में वोट डाला। मिल्खा सिंह सेक्टर 8 में पोलिंग बूथ पर वोट डालने के पहुंचे।
94 वर्षीय के.एल.गुप्ता ने पाया वोट। कहा जीना है जाना नहीं। अगले 5 वर्षों बाद फिर वोट पाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार वर्ष 1952 मे पाई थी वोट और आगे भी पाते रहेंगें।
धनास में वोट करने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। कालोनी नंबर 4 में स्कूल के बाहर लंबी लाइन लगी है। सेक्टर 40 में अभी कम ही लोग सेंटर पर पहुंचे हैं। वहीं वार्ड नंबर 23 रामदरबार में भी लोगों की लंबी लाइन केंद्र के बाहर लगी है।
वार्ड नंबर 26 इंदिरा कॉलोनी में सवेरे से ही सेंटर के बाहर लंबी लाइन लगी है। मौली जांगरा के कम्यूनिटी सेंटर में भी वोट डालने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। सेक्टर 30 में बने सेंटर पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। वार्ड नंबर 24 के बूथ पर वोट डालने वालों की लाइन लगी है।
नगर निगम चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 20 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। चुनाव आयोग को उम्मीद है कि इस बार का वोट प्रतिशत बढ़ेगा। साल 2011 के नगर निगम चुनाव में 59.3 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कुल मतदाता----------507190
पुरुष----------------270358
महिला--------------236819
थर्ड जेंडर---------------13
कुल पोलिंग बूथ---------460
रिर्टनिंग अधिकारी---------7
कर्मचारी तैनात----------3500
पुलिस कर्मचारी तैनात----4000
कुल उम्मीदवार----------122
कांग्रेस-----------------26
भाजपा-----------------22
अकाली-----------------4
बसपा-----------------18
एनसीपी-----------------1
निर्दलीय----------------51
सबसे ज्यादा वोटर---------33113 वार्ड नंबर-23
सबसे कम वोटर----------12668 वार्ड नंबर-3
चुनाव खर्च-------------तीन लाख 25 हजार (प्रति उम्मीदवार)
सुरक्षा निधि राशि------------6 हजार