चंडीगढ़ कांग्रेस नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : File Photo
निगम चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के अलावा अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, शकील अहमद, हिमाचल के मंत्री जीएस बाली और ठाकुर कौल सिंह आएंगे। ये नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहेंगे, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने हिमाचल और उत्तराखंड के सीएम को भी बुलाने के लिए हाईकमान से मांग की है। छाबड़ा का कहना है कि उक्त नेताओं का आना कन्फर्म हो गया है। अगले दिनों में इन नेताओं को प्रचार के लिए बुलाया जाएगा। उधर भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों के नाम की सूची हाईकमान को भेजी है।