फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में स्टाफ आधा, काम ज्यादा, 12 साल से कोई भर्ती नहीं

Mon, 20 Feb 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
निगम में स्टाफ की कमी के कारण शहरवासियों के काम प्रभावित हो रहे हैं। इस समय कुल 5057 पदों में से लगभग आधे पद रिक्त हैं। यहां तक कि आपातकालीन सेवाएं जैसे दमकल विभाग में ही 240 पद खाली हैं। बिजली विभाग में कर्मचारियों की इतनी कमी है कि स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत के बावजूद 4 से 5 दिन ठीक नहीं होती। 12 साल से निगम में कोई भी नई भर्ती नहीं हुई है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी के कारण ही पहले से चल रहे प्रोजेक्ट लेट हो रहे हैं। नियमों के अनुसार 5 साल तक जब कोई पद खाली होने पर नियुक्ति नहीं होती तो वह पद खत्म कर दिया जाता है। निगम में 12 साल में जितने भी कमिश्नर और आला अधिकारी रहे, उन्होंने खाली पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया तक शुरू नहीं की।

सफाई कर्मियों के आवेदन मंगाने के बावजूद नहीं की भर्ती
तीन साल पहले निगम ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए नोटिस निकाला। यहां तक कि इसके लिए आवेदन भी मांगे गए, लेकिन अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया आज तक शुरू नहीं की है। एक सीनियर अधिकारी के अनुसार पिछले अधिकारी सीबीआई और अन्य जांच से बचने के कारण भर्ती करने का निर्णय नहीं ले पाए क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि उनके यहां से जाने के बाद पीछे से शिकायत होने पर कोई भर्ती घोटाला न निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए किस विभाग में कितना स्टाफ कम

नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : DEMO Pic
37 साल की आयु का मिलेगा फायदा
निगम में इस समय ठेके पर कई कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनकी आयु 37 होने वाली है। अब भर्ती सीमा 37 होने के बाद वे भी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। कमिश्नर बी पुरूषार्था का कहना है कि निगम के कर्मचारी कम स्टाफ में भी काफी बेहतर काम कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। मेयर आशा जसवाल का कहना है कि प्रशासक से वह इस मुद्दे पर बात करेंगी।

कर्मचारियों पर बोझ 
इंटक के उपाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह का कहना है कि पदों की भर्ती न होने से वर्तमान में तैनात कर्मचारियों पर काम का बोझ के साथ साथ मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। उनका कहना है कि इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारी छुट्टी के दिन भी काम कर रहे हैं।

समस्याएं दूर करने नहीं आते कई कई दिन
फॉसवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह का कहना है कि समस्याएं बताने के बावजूद कर्मचारी इन्हें दूर करने कई दिन बाद आते हैं। हर बार निगम  कर्मचारियों की कमी का रोना रोता रहता है।

किस विभाग में कितना स्टाफ कम
विभाग                  तैनात             खाली            मंजूर पद
सीएमसी कार्यालय, मनीमाजरा    242            56            300
जनस्वास्थ्य                728            576            1304
बीएंड आर                561            230            791
एमओएच                1166            894            2060
दमकल                 240            362            602
कुल                    2937            2120            5057
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें