पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बैठक की पूरी कार्यवाही आम जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। लोग घर बैठे निगम की आधिकारिक यूट्यूब चैनल MC Chandigarh के माध्यम से बैठक का सीधा प्रसारण देख रहे हैं।
चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक के शुरू होते ही हंगामा हो गया। बैठक की कार्रवाई पहली बार यूट्यूब पर लाइव है। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षद सचिन गालव और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद सौरभ जोशी के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
दरअसल काफी देर से इस बात को लेकर बहस चल रही थी कि मौजूदा सांसद मनीष तिवारी के कार्यक्रमों में जो स्थानीय पार्षद होता है उसको बुलावा नहीं आता है और ना उसका नाम होता है। खासकर भारतीय जनता पार्टी के जो पार्षद होते हैं उनका नाम नहीं रहता। इस पर सचिन ने आपत्ति दर्ज कराई।
उनका कहना था कि इससे पहले जब किरण खेर पार्षद थी तो कभी किसी विपक्ष के पार्षद का नाम नहीं आता था यहां तक कि उनके वार्ड में जब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का कार्यक्रम होता है तो भी उनको बुलावा नहीं आता है। किसी को लेकर दोनों वेल में आ गए। लोगों को लगा कि आपस में धक्का मुक्की हो रही है। उसके बाद धीरे-धीरे सभी पार्टी के पार्षद वेल में आकर हंगामा करने लगे।