फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातचीत: टीके की कमी की खबरों पर बोलीं सांसद किरण खेर-चंडीगढ़ में अन्य राज्यों से ज्यादा वैक्सीन

Fri, 30 Apr 2021 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में अन्य राज्यों से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध है। एक मई से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है, जिसमें युवाओं को आगे आना चाहिए और वैक्सीन लगवानी चाहिए। 
 
विज्ञापन
सांसद किरण खेर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लड कैंसर से जूझ रही चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने दावा किया है कि चंडीगढ़ में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। चंडीगढ़ में अन्य राज्यों से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध है। एक मई से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है, जिसमें युवाओं को आगे आना चाहिए और वैक्सीन लगवानी चाहिए। 

विज्ञापन


मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित सांसद का मुंबई में इलाज चल रहा है। अमर उजाला से बातचीत में सांसद किरण खेर ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ता है। वह पूरी तरह से अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं। अभी वह इस स्थिति में नहीं हैं कि ज्यादा दबाव झेल सकें। चंडीगढ़ प्रशासन के सभी अधिकारी सक्षम हैं और वह शहर में अच्छे से काम कर रहे हैं। 


खेर ने कहा कि पीजीआई को मरीजों के लिए वेंटिलेटर की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने सांसद निधि से एक करोड़ रुपये जारी किए हैं। खेर ने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में वह जो कर सकती हैं, कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के पास 87 हजार टीके की खुराक उपलब्ध : केंद्र

एक मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस बीच टीके की कमी को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिस पर केंद्र ने स्पष्ट किया है कि चंडीगढ़ में अब भी 87 हजार से ज्यादा टीके की खुराक उपलब्ध है। केंद्र ने यह भी बताया कि शहर में कुल इस्तेमाल किए टीकों में से 3.46 प्रतिशत खुराक बर्बाद हो गई है।

केंद्र सरकार ने मिड-ईयर प्रोजेक्टेड चंडीगढ़ की जनसंख्या एक अक्तूबर 2020 तक करीब 12 लाख 2 हजार आंकी है। इसके अनुसार ही शहर को टीके उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार 29 अप्रैल 2021 तक शहर को कुल 2 लाख 90 हजार 930 खुराक सौंपी गई है। इसमें से अब तक दो लाख तीन हजार 82 खुराक का इस्तेमाल हुआ है, बर्बाद खुराक को इसमें ही शामिल किया गया है।

प्रशासन के पास अभी भी 87 हजार 848 टीके की खुराक उपलब्ध है। इस हिसाब से चंडीगढ़ के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है, क्योंकि चंडीगढ़ में एक दिन में साढ़े 4 हजार से साढ़े 5 हजार के बीच खुराक लगाई जाती है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि शहर में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें