चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सबसे पहले सभी सरकारी भवनों पर लगाए जाने वाले सेवा कर को 2 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। थोड़ी देर में सदन में एजेंडा पेश किया जाएगा। वहीं अब बैठक में हंगामा शुरू हो गया है।
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की 341वीं बैठक में आज हो रही है। बैठक में हंगामा होने की भी पूरी उम्मीद है। बैठक नगर निगम के वित्तीय हालात खराब होने के कारण निगम ने सभी सरकारी भवनों पर लगाए जाने वाले सेवा कर को 2 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। थोड़ी देर में सदन में एजेंडा पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद प्रेमलता की तरफ से मनोनीत पार्षद पर टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा हो रहा है। भाजपा पार्षदों ने नाराजगी जाहिर करते हुए आप के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। पार्षदों की नारेबाजी और विरोध के चलते मेयर कुलदीप कुमार ने सदन की बैठक रोक दी है।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ते देख मेयर कुलदीप कुमार ने टी ब्रेक कर दी है। भाजपा के पार्षद माफी की मांग पर अड़े हैं और सदन में नीचे बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रस्ताव के तहत न केवल सेवा कर बढ़ाया जाएगा बल्कि बकाया करों की वसूली पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक पार्टी के दो पार्षद और निगम के अधिकारी शामिल होंगे।
कांग्रेस की पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि पार्षदों को बताया जाए कि अब तक नगर निगम ने कितना सर्विस टैक्स वसूला है और अगर नहीं वसूला तो कारण बताया जाए कि क्यों नहीं वसूला। पार्षद प्रेमलता ने कहा कि सभी सरकारी बिल्डिंगों के पानी के बिलों की जांच की जाए अगर किसी ने बिल नहीं चुकाया है तो उसे नोटिस देकर कनेक्शन काटे। यह प्रस्ताव कुछ देर में निगम की सामान्य सभा में चर्चा और विचार के लिए रखा जाएगा।
इसके अलावा 1.11 करोड़ में रोज फेस्टिवल मनाने, सेक्टर-25 के गोशाला पर बकाया पानी का बिल भरने समेत कई एजेंडों पर चर्चा होगी। निगम 926 डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर्स के एमओयू को अप्रैल 2025 तक एक्सटेंशन भी देने जा रहा है। इसे लेकर भी एजेंडा आएगा।