मेयर राजेश कालिया डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड का औचक दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काफी कमियां देखी और फिर अफसरों से सवाल जवाब किए। इन कमियों को देखते हुए उन्होंने डंपिंग ग्राउंड से ही एमओएच डॉ एपी सिंह को फोन किया और कहा कि यहां आकर देखिए कि कथनी और करनी में कितना फर्क है। नौ बजकर 40 मिनट पर एमओएच भी मौके पर पहुंच गए। कचरा से भरी गाड़ियां सीधे तौर पर डंपिंग ग्राउंड में पहुंच रही थी। जबकि उन गाड़ियों को गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में जाना चाहिए था। कूड़े का पहाड़ देखकर मेयर ने कहा कि इसका कुछ कीजिए।
दवा का भी छिड़काव नहीं हो रहा है। न ही कूड़े पर मिट्टी डाली जा रही है। राजेश कालिया ने एमओएच से पूछा कि डंपिंग ग्राउंड पर सीधे तौर पर कचरा से भरी गाड़ियां आ रही थी। जबकि इन गाड़ियों को गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में ले जाया जाना चाहिए था। इससे पहले मेयर राजेश कालिया ने पूरा डंपिंग ग्राउंड का जायजा लिया। डडडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारी भी पहुंच गए। डंपिंग ग्राउंड में ही उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर मेयर का स्वागत किया। एमओएच डॉ एपी सिंह को भी डंपिंग ग्राउंड में गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
मेयर ने दिए एमओएच को निर्देश...
मेयर ने एमओएच डॉ एपी सिंह को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण के दौरान ही साफ सफाई मिलती है। स्वचछ सर्वेक्षण के बाद फिर वही हाल हो जाता है। आपसे उम्मीदें काफी है। जब भी डंपिंग ग्राउंड में आउंगा आपको बुलाउंगा। मेयर ने एमओएच को बह रहे लिच्ड को भी दिखाया। वहां पर उपस्थित लोगों भी मेयर को बबदू से आ रही परेशानी से अवगत कराया। लोगों का कहना था कि डंपिंग ग्राउंड की बदबू के कारण यहां के लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं।