फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मेयर राजबाला ने दिया निर्देश,कटाई-छंटाई के बाद तत्काल हटाया जाए कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम में सोमवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान मेयर राजबाला मलिक व कमिश्नर केके यादव ने कहा कि पेड़ों की कटाई-छंटाई के बाद निकले हॉर्टिकल्चर कचरे को तुरंत हटाया जाए। इसके साथ ही रोड और गलियों की सफाई की जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि सड़क, सीवरेज, जल आपूर्ति की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए। डार्क स्पॉट के अलावा जहां लाइटें खराब हैं उन्हें भी तत्काल ठीक कराया जाए। सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में 48.03 लाख रुपये का मौसम के अनुकूल शेड को लगाया जाए। कमेटी ने मलोया, पालसोरा व कजहेड़ी में दुकानों के किराए में संशोधन व विस्तार के बारे में कहा। इस मौके पर पार्षद चंद्रवती शुक्ला, दलीप शर्मा, राजेश गुप्ता, रविंदर कौर गुजराल, एडिशनल कमिश्नर तिलकराज, एसके जैन, अनिल कुमार गर्ग, ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एसई संजय अरोड़ा और एसई हॉर्टिकल्चर केपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें