फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Mayor: क्राॅस वोटिंग से 16 पार्षद वाली BJP की हरप्रीत बबला बनीं मेयर, बाकी दो पद कांग्रेस को

Thu, 30 Jan 2025 03:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव आप-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा के बीच हुआ। गठबंधन के पास सांसद मनीष तिवारी को मिलाकर 20 वोट थे। भाजपा के पास 16 पार्षद थे। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत काैर बबला को 19 वोट मिले और वे चुनाव जीत गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की नई मेयर हरप्रीत बबला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया है। 16 पार्षदों वाली भाजपा की हरप्रीत काैर बबला 19 वोट लेकर जीत गई हैं। वहीं आप और कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को 17 ही वोट मिले। तीन वोट क्रॉस हुए हैं। यह तीनों वोट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हैं।
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस के खाते में

डिप्टी मेयर के पद पर भी कांग्रेस की तरुणा मेहता ने जीत दर्ज की है। उन्हें 19 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के लखबीर सिंह बिल्लू को 17 वोट मिले हैं। फिर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के एक पार्षद ने वोट क्रॉस किया है।

वहीं कांग्रेस के जसबीर बंटी सीनियर डिप्टी मेयर चुन लिए गए हैं। इसमें भी एक वोट क्रॉस हुआ है लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

11 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया

सुबह 11 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी की तरफ से चुनाव के नियम व शर्तों के बारे में बताया गया। बैलेट पेपर पर मतदान देने के तरीके के बारे में भी पार्षदों को जानकारी दी गई। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, क्योंकि पिछली बार जो हुआ वह हम सब ने देखा है। उन्होंने प्रीसाइडिंग अधिकारी को कहा कि पहले वह अपना एक पेन तय कर ले, उसी से सारे काम करें क्योंकि पिछली बार बहुत गड़बड़ हुई थी।

इसके बाद वोटिंग शुरू हुई। सबसे पहले सांसद मनीष तिवारी ने वोट डाला। 

गुरबख्श रावत की घड़ी पर उठे सवाल

इससे पहले कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं पार्षद गुरबख्श रावत जब वोट देने पहुंची तो उन्होंने घड़ी बांधी थी। इस पर आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा ने सवाल उठाया। कहा कि जब सबसे घड़ियां बाहर उतरवा ली गई हैं तो इन्होंने क्यों बांधी है। रावत ने कहा कि एनालॉग घड़ी है। स्मार्ट वॉच नहीं है हालांकि प्रीसाइडिंग अधिकारी ने उन्हें घड़ी उतारने को कहा। इसके बाद ही उन्हें बैलेट पेपर दिया गया और उन्होंने वोट डाला।

सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त की थी स्वतंत्र पर्यवेक्षक

मेयर चुनाव सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त की गई स्वतंत्र पर्यवेक्षक रिटायर्ड जस्टिस जयश्री ठाकुर की निगरानी में हुआ। मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें