फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ महापौर चुनाव : कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह बबला पर लगाया दांव, रविंदर कौर गुजराल बनीं वरिष्ठ उप महापौर पद की उम्मीदवार

Thu, 31 Dec 2020 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह बबला महापौर, सतीश कैंथ और रविंदर कौर गुजराल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में बैठक कर महापौर, वरिष्ठ महापौर और उप महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने पार्षद देवेंद्र सिंह बबला को महापौर प्रत्याशी बनाया है जबकि रविंदर कौर गुजराल को वरिष्ठ उप महापौर और सतीश कैंथ को उप महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि चार जनवरी है जबकि तीनों पदों के लिए चुनाव आठ जनवरी को होना है।

विज्ञापन


पार्टी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, पूर्व मेयर सुभाष चावला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जानकारी के मुताबिक, आगामी शनिवार को तीनों पदों के कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यदि किसी कारणवश शनिवार को नामांकन नहीं कर पाए तो तीनों प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे। 

उधर, भाजपा में अभी महापौर प्रत्याशी के लिए मंथन चल रहा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा पार्षदों में बगावत होगी तो उन्हें फायदा होगा। दो साल पहले सतीश कैंथ ने भाजपा से बगावत करके मेयर का चुनाव लड़ा था, जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पंचकूला नगर निगम चुनाव के बाद अब चंडीगढ़ महापौर चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है। कांग्रेस इंतजार में है कि भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाती है। इसके बाद ही कांग्रेस अपनी रणनीति बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें