मेयर आशा जसवाल ने कहा कि जब तक पूरे शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई नहीं हो जाती तब तक रेट मेें इजाफा नहीं होगा। मेयर सेक्टर-21 में आयोजित फासवेक की बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर उन्होंने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बताया कि अधिकारी उनके पास पानी और पेड पार्किंग के रेट बढ़ाने का प्रस्ताव लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने पूछा कि पहले यह बताओ कि सुविधाओं में क्या इजाफा होगा।
मेयर ने बताया कि अधिकारियो को एक ऐप बनाने केलिए कहा गया है, जिससे चालक को पार्किंग के बाहर ही पता चल जाएगा कि कहां पर पार्किंग खाली है। जबकि इस समय प्रवेश द्वार पर पर्ची काट ली जाती है और पूरी पार्किंग में घूमने पर भी जगह नहीं मिलती है। मेयर ने बताया कि अधिकारी कार का पार्किंग शुल्क 5 से 20 रुपये करना चाहते हैं। बैठक में पुराने सेक्टरों की पानी की पाइपे बदलने का भी मामला उठा। मालूम हो कि मेयर आशा जसवाल सेक्टर-21 की ही निवासी है।
क्यारियां तुड़वा दे नगर निगम
इस मौके पर रिहायशी इलाकों की वी-6 रोड को चौड़ा करने का मामला उठा। इस पर मेयर ने कहा कि कई लोगों ने अपने घरों के बाहर क्यारियां बनाई हुई हैं जिस कारण रोड को चौड़ा नहीं किया जा सकता। बैठक में सभी एसोसिएशनों ने सर्वसम्मति से मेयर से कहा कि नगर निगम क्यारियां तुड़वा सकता है। इससे जहां रात के समय घर के बाहर कारें पार्क करने का मौका मिलेगा, वहीं घरों के बाहर पेवर ब्लाक लगा दिए जाएंगे।
इस समय शहर में कई लोगों ने अपनी घर के बाहर सरकारी जमीन पर क्यारियां बनाई हुई हैं जिस कारण जाम और पार्किंग की दिक्कत बनी रहती है। बैठक में लोगों ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है। इस मौके पर सेक्टर-34 के कर्नल चीमा ने कहा कि सेक्टर-34 में कोई भी कम्युनिटी सेंटर नहीं है। जबकि फासवेक के महासचिव जेएस गोगिया ने कहा कि सभी सेक्टरों में हाउस नंबर की जानकारी के लिए बोर्ड लगाए जाएं।
मनोनीत पार्षद न बनाने में रोष
आशा जसवाल
- फोटो : अमर उजाला
डॉग पाउंड बनाने की मांग
फासवेक चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने मेयर सेे कहा कि शहर में एक डॉग पाउंड का निर्माण करया जाए ताकि शहर से आवारा कुत्तों से संबंधित दिक्कतें दूर हो सकें। उन्होंने कहा कि डॉग लावर पाउंड में आकर भी कुत्तों को खिला सकते हैं।
मनोनीत पार्षद न बनाने में रोष
फासवेक के वाइस चेयरमैन हितेश पुरी ने हाल ही में नियुक्त किए गए मनोनीत पार्षदों में फासवेक की अनदेखी पर भी रोष जाहिर किया। पुरी ने कहा कि जिस तरह से एडवाइजरी काउंसिल में फासवेक को जगह दी जाती है उसी तरह से फासवेक के लिए भी एक सीट मनोनीत के लिए रिजर्व कर देनी चाहिए। बैठक में रेजिडेंट्स ने वार्ड कमेटियों में आरडब्लयूए के सदस्यों को शामिल करने की मांग की है और यह भी कहा कि इन कमेटियों का गठन साल के शुरू में ही हो जानी चाहिए। मालूम हो कि वार्ड कमेटियों का गठन एक साल के लिए प्रशासन करता है। रेजिडेंट्स ने यह भी शिकायत कि नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड उन्हें नहीं आते हैं।
मार्च माह में निगम में होगी बैठक
मेयर आशा जसवाल ने आश्वासन दिया कि अब एक बैठक सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम में की जाएगी। जिसमें सभी अधिकारियों को भी वहीं पर मौजूद रहनेे के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च माह में यह बैठक होगी। बैठक में सेक्टर-42 के लाखों रुपये के स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन होने केबावजूद बंद रहने का मामला उठा। जिस पर मेयर ने कहा कि यह मामला प्रशासन का है। उन्होंने कहा कि वह सेक्टर-19 और 21 के स्कूल में भी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने का प्रयास कर रही है।
स्नेहालय में कई खामियां, उजागर करेंगी: जसवाल
मेयर आशा जसवाल ने बैठक में स्नेहालय मामला खुद ही उठाया। मेयर ने कहा कि मामला दर्ज होने के बावजूद वह कोई जमानत नहीं करवाने वाली। अगर पुलिस उन्हें जेल में डालना चाहती है तो डाले। मेयर ने कहा कि स्नेहालय में कई खामियां हैं, जिसको वह उजागर करेंगी। इस डर से स्नेहालय के अधिकारियों ने उन पर मामला दर्ज करवाया।