फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को 2020 तक मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य

Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
मलेरिया का प्रकोप
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को चंडीगढ़ में मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम लांच किया। इसके साथ ही चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन गया, जहां से इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम का मकसद साल 2020 तक चंडीगढ़ को मलेरिया मुक्त बनाना है। यहां के स्थानीय केस यानी जिनकी मलेरिया की हिस्ट्री चंडीगढ़ से शुरू हुई हो, उन्हें जीरो तक लाना है।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में काफी सफलता मिली है, लेकिन चुनौती और बढ़ती गई। हेल्थ सिस्टम को मजबूत करना होगा, ताकि मलेरिया के खतरे को रोका जा सके। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान पर भी फोकस किया। उन्होंने बताया कि जब घर के आसपास साफ-सुथरा होगा तो मच्छर पैदा नहीं होंगे। इस मौके पर मलेरिया उन्मूलन की रूपरेखा पर आधारित एक बुक भी लांच की गई। इस बुक को डॉ. गौरव अग्रवाल और डॉ. रिचा धवन ने तैयार की।
विज्ञापन


 इस मौके पर गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बीते साल कुल 152 केस चंडीगढ़ के थे, लेकिन इस बार एक भी नहीं है। दरअसल मलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम लांच करने से पहले ही चंडीगढ़ में काफी काम किया जा चुका है। परमानेंट ब्रीडिंग प्वाइंट की पहचान कर उन्हें बंद किया जा रहा है। उन पर रोजाना निगरानी रखी जा रही है।

इस मौके पर मेयर अरुण सूद ने कहा कि मलेरिया डिपार्टमेंट ने नगर निगम से मलेरिया ब्रीडिंग साइट की जानकारी शेयर की है। शहर को मलेरिया मुक्त बनाने में डिपार्टमेंट को नगर निगम की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर एनवीबीडीसीपी के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. अवधेश कुमार, एडवाइजर परिमल राय, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वनीता गुप्ता और नगर निगम के कमिश्नर बी पुरुषार्था मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें