फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबास चंडीगढ़: स्वच्छता लीग में टॉप-10 शहरों में नाम, 30 को मिलेगा इनाम

Wed, 28 Sep 2022 04:30 PM IST
ajay kumar नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दूसरी खुशखबरी यह है कि स्वच्छता अभियान में भी इस बार बेहतर रैंकिंग के आसार हैं। इसके लिए मेयर सरबजीत कौर और आयुक्त आनिंदिता मित्रा समेत 10 लोगों को मंत्रालय से आमंत्रित किया गया है। सभी के नाम मंत्रालय भेजकर उनका पंजीकरण कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता लीग में चंडीगढ़ देश के प्रमुख दस शहरों में चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय 30 सितंबर को नगर निगम चंडीगढ़ को सम्मानित करेगा। नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा दिल्ली जाकर यह पुरस्कार प्राप्त करेंगी। मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में स्वच्छता लीग का आयोजन किया गया था जिसमें देश के 1850 शहरों ने हिस्सा लिया था। आईपीएल की तर्ज पर इसके लिए प्रत्येक शहर को अपनी एक टीम बनानी थी और उसका कप्तान नियुक्त करना था। इस टीम का काम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का था। 

विज्ञापन


नगर निगम ने चंडीगढ़ चैलेंजर्स नाम से अपनी टीम बनाई और उसकी कमान रोहित कुमार को सौंपी। टीम ने शहर के दो हजार एनएसएस कैडेट्स व अन्य संस्थाओं के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में मानव शृंखला बनाई। इसमें ओपन हैंड और लाल, हरा, नीला और काले रंग का कचरे का डब्बा बनाकर शहरवासियों को गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने का संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान में भी इस बार बेहतर रैंकिंग के आसार, मेयर को बुलाया
शहर के लिए दूसरी खुशखबरी यह है कि स्वच्छता अभियान में भी इस बार बेहतर रैंकिंग के आसार हैं। इसके लिए मेयर सरबजीत कौर और आयुक्त आनिंदिता मित्रा समेत 10 लोगों को मंत्रालय से आमंत्रित किया गया है। सभी के नाम मंत्रालय भेजकर उनका पंजीकरण कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि नगर निगम पिछले सत्र में देशभर में 66वें स्थान पर चला गया था लेकिन एक साल में निगम ने लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया और इस अभियान में जुड़ने की अपील की। इस बार लोगों का सहयोग भी अच्छा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल हुए कार्यों का परिणाम अगले सत्र में मिलेगा 
नगर निगम इस साल डंपिंग ग्राउंड के दूसरे कचरे के पहाड़ का टेंडर कर देगा। इसके बाद कचरा निस्तारण प्लांट अपग्रेड हो जाएगा और नई मशीनरी के लिए भी कागजी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बागवानी के कचरे को निस्तारित करने के लिए नवंबर तक प्लांट लग जाएगा। इन सभी कार्यों के न होने से चंडीगढ़ के काफी नंबर अभियान में कट जाते थे। अगले सत्र में इनके निस्तारण की प्रक्रिया चल रही होगी, जिसका फायदा नंबरों से मिलेगा।
 
मंत्रालय ने 30 सितंबर को टॉप 10 शहरों के निगम आयुक्तों को दिल्ली बुलाया है। इसमें चंडीगढ़ भी शामिल है। शहर की सफलता की ओर यह पहला कदम है। - आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम।
 
यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। शहर के लोगों और युवा शक्ति की मदद से ही हम देशभर में हम शहर को बेहतर स्थान पर लाने में सफल हो रहे हैं। - सरबजीत कौर, मेयर, चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें