फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत, ट्रांसफर फीस 70 फीसदी तक घटी

Thu, 26 Jul 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदना अब सस्ता हो गया है। सीएचबी गवर्निंग बॉडी ने फ्लैट की खरीद के बाद उसके ट्रांसफर पर लगने वाली कुल कीमत की 15 प्रतिशत फीस में भारी कटौती कर दी है। अब अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट्स की ट्रांसफर फीस 57 से 70 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन


 इस समय ऐसे सैकड़ों लोग ट्रांसफर फीस के कम होने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि अधिकतर लोग ऐसे थे जिन्होंने यहां पर फ्लैट तो खरीद लिया था लेकिन उन्होंने कुल कीमत का 15 प्रतिशत ट्रांसफर फीस होने के कारण फ्लैट ट्रांसफर नहीं करवाया था। सीएचबी की गवर्निंग बॉडी में अधिकारियों ने फीस कम करने के जो रेट तय किया था, उसमें भी मनोनीत सदस्यों ने काफी बहस के बाद 25 प्रतिशत की कटौती करवा दी।

 हालांकि मनोनीत सदस्य प्रेम कौशिक, रघुवीर लाल अरोड़ा और तरसेम गर्ग प्रस्तावित फीस का 50 प्रतिशत कटौती करने की मांग कर रहे थे पर अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं थे। बता दें कि सीएचबी सेक्टर-63 की हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स से 5 साल की लॉकिंग पीरियड की शर्त पहले ही हटा चुका है।
विज्ञापन


साल 2014 में ही अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस प्रोजेक्ट के लोकार्पण के बाद फ्लैट्स का कब्जा अलॉटियों को दिया गया है। ट्रांसफर फीस सस्ता होने से अब वह लोग भी यहां पर अलॉटी से फ्लैट खरीद पाएंगे जो कि महंगी ट्रांसफर फीस के कारण नहीं खरीद पा रहे थे। इस समय एक एचआईजी का फ्लैट खरीदने पर 10 लाख 63 हजार रुपये का भुगतान ट्रांसफर फीस के तौर पर करना पड़ रहा था।

यहां पर वन से लेकर थ्री बीएचके तक के कुल 2108 फ्लैट्स हैं जबकि हाउसिंग बोर्ड ने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत छह लाख, वन बीएचके की कीमत 17 लाख और टू बीएचके की कीमत 30 और थ्री बीएचके की कीमत 40 लाख रुपये रखे थे लेकिन अब इनकी कीमत प्रापर्टी बाजार में दोगुनी हो गई है। इस समय ओपन मार्केट में सीएचबी का टू बीएचके फ्लैट 65 से 70 लाख और थ्री बीएचके फ्लैट 90 लाख से एक करोड़ रुपये में बिक रहा है।

कैटगरी    यह थी फीस     अधिकारियों ने किया था प्रस्तावित अब इतनी लगेगी फीस 
एचआईजी    1063633            5 लाख            3.75    लाख
एमआईजी    814312            4 लाख             3 लाख
एलआईजी    527977            3 लाख             2.25
ईडब्लयूएस    253305        एक लाख            75 हजार

सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अब फ्लैट ट्रांसफर करवाना बेहद सस्ता कर दिया गया है। अधिकारियों ने जो ट्रांसफर फीस कम करने का प्रस्ताव तैयार किया था, गवर्निंग बॉडी ने उसमें भी 25 प्रतिशत की कटौती कर दी है। प्रेम कौशिक, मनोनित निदेशक, सीएचबी  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें