फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh : कनाडा के आठ शहरों से चल रही है खालिस्तानी मुहिम, खुफिया एजेंसियों ने सरकार को किया आगाह

Mon, 30 Oct 2023 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

कनाडा के कुछ गुरुद्वारा का भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि खालिस्तान समर्थकों के करीबियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
khalistan Protest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के आठ शहरों से पंजाब में खालिस्तानी मुहिम को हवा देने की साजिश रची जा रही है। कनाडा के कुछ गुरुद्वारा का भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि खालिस्तान समर्थकों के करीबियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। विदेश में छिपे आतंकी भी पंजाब में माहौल बिगाड़ने की लगातार फिराक में हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में खुफिया एजेंसियों ने कनाडा के उस शहर का भी जिक्र किया है, जिसमें आतंकी निज्जर की हाल ही में हत्या कर दी गई थी। कनाडा के कुछ शहरों में भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाते रहे हैं। एजेंसियों ने कहा कि उक्त शहरों में आतंकियों व खालिस्तान समर्थकों का आना-जाना लगा रहता है।

कुछ धार्मिक स्थलों की प्रबंधक समितियां भी इनकी मदद कर रही हैं। एजेंसियों ने ऐसे गुरुद्वारा प्रबंधकों की सूची भी तैयार की है। भारत में उनके करीबियों एवं रिश्तेदारों पर नजर रखने के लिए इस सूची को पंजाब सरकार के साथ साझा किया है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की तरफ से यह भी कहा गया है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस त्रूदो के खालिस्तान समर्थकों के पक्ष में दिए गए बयानों के बाद से सर्रे, ब्रैंपटन, वैंकूवर में भारत विरोधी प्रचार में तेजी आई है। एजेंसियों ने जानकारी दी है कि खालिस्तान की मुहिम को हवा देने के लिए कनाडा के कुछ शहरों में फिर रेफरेंडम कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा, पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भी कनाडा में धर्म की आड़ लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। वहीं, पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के एक अधिकारी के अनुसार, कनाडा के आठ शहरों में आने-जाने वाले जिन खालिस्तानियों के नाम सामने आए हैं, उनके करीबियों की निगरानी शुरू की जा रही है।







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें