फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ बना नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट को चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की। शहर के लिए यह गर्व की बात है कि चंडीगढ़ की टीम पूरे टूर्नामेंट में नॉकआउट रही और एक भी मुकाबला हारे बगैर विजेता ट्रॉफी को हासिल किया। टूर्नामेंट का आयोजन ग्वालियर में किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने निर्धारित 20 ओवर में 201 रन बनाए। शिव प्रसाद ने 55 रन, हरीश कुमार ने 67 रन की पारी खेली। सागर ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में संदीप ने दो विकेट चटकाए। जवाब में चंडीगढ़ की टीम ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 202 रन बनाकर मैच को तीन विकेट से जीत लिया। संदीप ने शानदार शतक जमाते हुए 116 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें 21 चौके और चार छक्के शामिल रहे। प्रदीप चहल ने 20 रन, कप्तान वीर सिंह संधू ने 17 नाबाद पारी खेली। सुखवंत सिंह ने 28 रन की पारी खेली। चंडीगढ़ की टीम ने पहली बार नेशनल में हिस्सा लिया और विजेता भी बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें