फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईकॉनिक वीक में जैजी बी, हिमेश रेशमिया और सतिंदर सरताज सजाएंगे महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छह से 13 मार्च तक पूरे शहर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध गायक जैजी बी, हिमेश रेशमिया, सतिंदर सरताज, गुरनाम भुल्लर और गुरनजर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम होंगे। हफ्ते भर चलते वाले आयोजनों की शृंखला को आईकॉनिक वीक नाम दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल व गृह सचिव नितिन यादव ने सभी कार्यक्रमों की घोषणा की। बताया कि आयोजनों की शृंखला 6 मार्च की शाम को सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर लेजर शो से शुरू होगी। इसके अलावा शहर की प्रमुख इमारतों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। ओपन हैंड पर भी विशेष रोशनी का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा श्रमदान, एनचो की सफाई, स्ट्रीट प्ले, मॉर्निंग रन, क्विज प्रतियोगिता, साइकिल रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि कोविड की सख्तियां खत्म होने के बाद लोग इन सभी कार्यक्रमों का आनंद उठा सकेंगे।
7 मार्च को सुबह फॉरेस्ट टूर, ऑर्ट वर्कशॉप, कवि सम्मेलन और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा। अगले दिन भी फॉरेस्ट के टूर कराए जाएंगे, जन मार्ग पर शहर की महत्वपूर्ण इमारतों के फिजिकल मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का दौरा कराया जाएगा। सेक्टर-17 के अंडर पास में प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इसके अलावा छात्राओं और महिलाओं को एक हफ्ते तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शाम को न्यू लेक पर पर लेजर शो और टैगोर थियेटर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाबी म्यूजिकल नाइट के साथ होगा समापन
- 8 मार्च को सुबह सुखना पर मॉर्निंग रागा, टैगोर थियेटर में क्लासिकल परफॉर्मेंस
- 9 मार्च को फॉरेस्ट टूर के बाद शाम 6 बजे टैगोर में टैगोर में ड्रामा और शाम को 7:00 बजे सेक्टर-17 के प्लाजा में म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन
- 10 मार्च को भी कई तरह के कार्यक्रम होंगे, जिसमें श्रमदान, सेक्टर-17 और कैपिटल कांप्लेक्स में योग का आयोजन होगा।
- 13 मार्च को सुबह फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा और पंजाबी म्यूजिकल नाइट और विभिन्न क्विज कंपीटीशन में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करके आईकॉनिक वीक का समापन होगा
विज्ञापन

गायकों के कार्यक्रम
दिन गायक स्थान समय
8 मार्च गुरनाम भुल्लर न्यू लेक, सेक्टर-42 6.30 बजे
9 मार्च गुरनजर प्लाजा, सेक्टर-17 6.30 बजे
11 मार्च जैजी बी लेजर वैली, सेक्टर-10 6.30 बजे
12 मार्च हिमेश रेशमिया लेजर वैली, सेक्टर-10 6.30 बजे
13 मार्च सतिंदर सरताज लेजर वैली, सेक्टर-10 6.30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें