फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी, गरीब रथ 29 तक बंद

Sun, 28 Feb 2016 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन खत्म हो गया लेकिन चंडीगढ़ के यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। रैक की कमी के चलते शनिवार को तीन ट्रेनें रद्द रहीं। इसके साथ ही रैक की कमी के चलते अगले दो दिन 28 और 29 फरवरी को चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी और अजमेर गरीबरथ एक्सप्रेस नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


शनिवार को रैक न रहने के कारण चंडीगढ़ रेलवे प्रशासन ने जयपुर - चंडीगढ़ इंटरसिटी(अप - डाउन ), अजमेर गरीबरथ एक्सप्रेस (अप -डाउन ) तथा चंडीगढ़ - यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया। इसके कारण दिन भर स्टेशन पर अफरातफरी मची रही। यात्री परेशान होते रहे। स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि ट्रेनों का अवागमन रैक नहीं होने से बाधित हो रहा है।

चंडीगढ़ से जाट आंदोलन के दौरान दो ट्रेनें दिल्ली स्पेशल बनाकर सहारनपुर रूट से चलाई गई थीं। इनके रैक वापस नहीं आए हैं। इससे लोगा को परेशानी हो रही है। शनिवार को दिन भर स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर लोग चंडीगढ़ - जयपुर इंटरसिटी के संचालन के संबंध में पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से जयपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे मुनीष सिंह ने बताया कि इंटरसिटी रद्द होने के कारण मेरा किराया वापस कर दिया गया है। वहीं चंडीगढ़- यशवंतपुर ट्रेन कैसिल होने से भी लोगाें को समस्या आई।
 
दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला डिवीजन ने बताया कि ट्रेनों का संचालन जल्द ही पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएगा। स्पेशल ट्रेन बनाकर जिन ट्रेनों को चलाया गया था, उनके रैक लौटते ही यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलने लगेंगी। 29 फरवरी तक जयपुर- चंडीगढ़ इंटरसिटी , चंडीगढ- अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें