खेलों में पंजाब और हरियाणा में खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बेहतर कैश अवॉर्ड दिया जाता है। इसके साथ उन्हें नौकरी भी मिलती है। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को नामात्र की राशि दी जाती है।
चंडीगढ़ में सर्वोच्च सम्मान दो से तीन लाख रुपये है जबकि पंजाब व हरियाणा में सर्वोच्च सम्मान दोगुना से ज्यादा है। पंजाब में खिलाड़ियों को शीर्ष खेल के तौर पर महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड मिलता है। इसके तहत खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाता है। इसी तरह से हरियाणा के खिलाड़ियों को भी भीम अवॉर्ड के तहत पांच लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके चलते शहर के खिलाड़ी दूसरे राज्यों की ओर से खेलने में अधिक रुचि रखते हैं जहां उन्हें कैश अवॉर्ड के साथ नौकरी भी मिलती है।
चंडीगढ़ के मेडल जीतने वालों को मिलने वाली इनामी राशि
नेशनल गेम्स : गोल्ड जीतने पर तीन लाख, सिल्वर पर दो लाख, ब्रांज मेडल जीतने पर एक लाख।
नेशनल चैंपियनशिप : सीनियर वर्ग में गोल्ड जीतने पर दो लाख, सिल्वर मेडल जीतने पर एक लाख और ब्रांज जीतने पर 50 हजार।
जूनियर वर्ग में : गोल्ड जीतने पर एक लाख, सिल्वर जीतने पर 50 हजार और ब्रांज जीतने पर 25 हजार।
सब-जूनियर कैटेगरी: गोल्ड जीतने पर 50 हजार, सिल्वर जीतने पर 25 हजार और ब्रांज जीतने पर 2,500 रुपये।
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट : गोल्ड मेडल जीतने पर वाले खिलाड़ी को 28 हजार, सिल्वर मेडल जीतने वाले को 25 हजार और ब्रांज मेडल जीतने पर 20 हजार।
नेशनल स्कूल गेम्स सीनियर (अंडर-19) : गोल्ड जीतने पर 30 हजार, सिल्वर जीतने पर 20 हजार और ब्रांज जीतने पर 14 हजार।
जूनियर (अंडर-17): गोल्ड जीतने पर 15 हजार, सिल्वर जीतने पर 10 हजार और ब्रांज जीतने पर 7 हजार।
सब-जूनियर (अंडर-14) : गोल्ड जीतने पर 7,500 सिल्वर मेडल जीतने पर 5 हजार और ब्रांज जीतने पर 3,500 रुपये।
हरियाणा में कितनी मिलती है राशि
ओलंपिक : गोल्ड मेडल जीतने पर छह करोड़, सिल्वर मेडल जीतने पर चार करोड़, ब्रांज मेडल जीतने पर दो करोड़ 50 लाख।
कॉमनवेल्थ गेम्स : गोल्ड मेडल पर एक करोड़ 50 लाख रुपये, सिल्वर मेडल 75 लाख, ब्रांज 50 लाख।
नेशनल गेम्स: गोल्ड मेडल जीतने पर पांच लाख, सिल्वर पर तीन लाख, ब्रांज पर एक लाख।
नेशनल चैंपियनशिप : गोल्ड पर तीन लाख, सिल्वर मेडल पर दो व ब्रांज पर एक लाख।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप : गोल्ड पर 50 हजार, सिल्वर पर 30 हजार, ब्रांज पर 20 हजार।
ऑल इंडिया रूरल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट : गोल्ड 50 हजार, सिल्वर 30 हजार, ब्रांज पर 20 हजार।
नेशनल स्कूल गेम्स : गोल्ड पर 50 हजार, सिल्वर पर 30 हजार, ब्रांज पर 20 हजार।
पंजाब को मिलने वाली राशि
ओलंपिक : गोल्ड मेडल जीतने पर दो करोड़ 25 लाख, सिल्वर मेडल पर एक करोड़ 50 लाख, ब्रांज मेडल पर एक करोड़ की इनामी राशि।
एशियन गेम्स : गोल्ड मेडल एक करोड़, सिल्वर मेडल 75 लाख, ब्रांज मेडल पर 50 लाख।
कॉमनवेल्थ गेम्स : गोल्ड मेडल 75 लाख, सिल्वर मेडल 50 लाख, ब्रांज मेडल 40 लाख।
नेशनल गेम्स : गोल्ड मेडल पांच लाख, सिल्वर मेडल तीन लाख, ब्रांज मेडल दो लाख।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स : गोल्ड 50 हजार, सिल्वर 30 हजार, ब्रांज 20 हजार।
नेशनल स्कूल गेम्स : गोल्ड मेडल 50 हजार, सिल्वर मेडल 30 हजार, ब्रांज 20 हजार।
खेल पॉलसी बनाई जा रही है। इसमें कैश अवॉर्ड की राशि का भी जिक्र होगा। खिलाड़ियों को बेहतर राशि दी जाएगी। -सुनील रेयात, यूटी खेल विभाग के ज्वाइंट डॉयरेक्टर