फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मौके पर बसों में रही भारी भीड़, आईएसबीटी-43 पर लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रक्षाबंधन के चलते आईएसबीटी-43 और आईएसबीटी-17 पर पिछले दो दिनों से भारी भीड़ नजर आ रही है। वीरवार को रक्षाबंधन पर आईएसबीटी-43 में विभिन्न टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। लोगों को बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

आईएसबीटी पर सभी लोग अपने-अपने घर जाने की जल्दी में नजर आए। इसकी वजह से लॉन्ग रूट के काउंटर पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। कई रोडवेज ने लंबी दूरी की बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त की हुई है, इस वजह से भी काफी भीड़ नजर आई। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश रोडवेज के टिकट काउंटर पर ज्यादा भीड़ देखी गई। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की तरफ से बहनों को ट्राइसिटी रूट पर चलने वाली बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया था इसलिए लोकल रूट की बसों में भी काफी भीड़ देखी गई। हालांकि ज्यादातर महिलाओं का कहना था कि सीटीयू को भी अन्य राज्यों के रोडवेज की तरह ही लॉन्ग रूट की बसों पर भी टिकट से छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें