फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साकार हो सकता अपने घर का सपना

Tue, 14 Apr 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जल्द ही प्रशासन के कर्मचारियों को अपने घर मिल सकते हैं। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम के अंतर्गत जल्द ही सेक्टर-52 और सेक्टर-56 में इस हाउसिंग स्कीम को शुरू कर सकता है।
विज्ञापन


स्कीम के लिए यह जगह पहले ही तय की गई थी। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के नए चेयरमैन के आने के बाद अब एकबार फिर से इस हाउसिंग स्कीम पर सभी की निगाह हैं। खुद नए चेयरमैन मनिंदर सिंह भी इस स्कीम के मामले को लेकर जानकारी ले रहे हैं।

अगर स्कीम को रिलांच किया गया तो यह मकान उसी जगह पर बनाए जाएंगे जो जगह इसके लिए रिजर्व रखी गई है। अभी इस स्कीम प्लानिंग नहीं हो रही थी। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस स्कीम को जल्द शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि यह स्कीम चंडीगढ़ प्रशासन की है। जिसके लिए प्रशासन अब तक तैयार नहीं हो सका। यह स्कीम प्रशासन ने फरवरी 2008 में लांच की थी। जिसमें 7827 कर्मचारियों ने आवेदन किया था। ड्रॉ में 3930 कर्मचारियों का नाम निकला था।

महत्वपूर्ण बात है कि इस स्कीम के लिए रुपये भी जमा करवाए जा चुके हैं। अब सीएचबी स्कीम को लागू करने की योजना बना रहा है। अब प्रशासन से 2008 में घोषित किए गए रेट के अनुसार ही चंडीगढ़ में फ्लैट्स चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें