फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अपने घर का सपना देख रहे लोग तैयार रहें

Mon, 17 Aug 2015 12:48 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड की सेल्फ फाइनेंस स्कीम को लेकर शहरवासियों का सात साल बाद इंतजार समाप्त होने जा रहा है। सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के लिए ब्रोशर तैयार हो चुका है। यह ब्रोशर बाजार में आने की तैयारी में है। हाउसिंग बोर्ड की ओर से इसे 25 से 28 अगस्त के बीच लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस स्कीम के तहत अभी फिलहाल 128 टू बीएचके फ्लैट बनाया जाएगा। बोर्ड के अनुसार इसके साथ लगती जमीन अगर खाली हो गई तो कुल 200 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। इस समय ब्रोशर अंतिम स्टेज पर है।

प्रशासन के वास्तुकार विभाग ने इस प्रोजेक्ट अपनी मंजूरी दे दी है इसके साथ ही प्रस्तावित ब्रोशर में शामिल नियम एवं शर्तों को भी अपनी मंजूरी दे दी है। अब हाउसिंग बोर्ड का अकाउंट विभाग इस ब्रोशर को अंतिम रूप दे रहा है।
विज्ञापन


एक हजार होगी ब्रोशर की कीमत
जो ब्रोशर लांच किया जा रहा है उसकी कीमत एक हजार रुपये होगी। ब्रोशर बेचकर भी हाउसिंग बोर्ड को लाखों रुपये की कमाई होगी। टू बेड रूम के एक फ्लैट का एरिया 1050 वर्ग फुट होगा जिसकी कीमत 70 लाख रुपये तय की गई है।

हर फ्लैट के लिए अलग से पार्किंग होगी। मालिक को उनके फ्लैट नंबर से पार्किंग अलाट होगी। पहली बार हाउसिंग बोर्ड इस प्रोजेक्ट में लिफ्ट की व्यवस्था करने जा रहा है। शहरवासी काफी लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।

शहरवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
अभी तक जो ब्रोशर तैयार किया गया है उसमे चंडीगढ़ के निवासियों को स्कीम में प्राथमिकता देने का प्रस्ताव है। पंचकूला और मोहाली के मूल निवासियों को इसमे शामिल नहीं किए जाने का प्रस्ताव है। लेकिन बोर्ड उन लोगों की मांग पर विचार कर रहा है जिनके पास कहीं पर भी मकान नहीं है।

लेकिन वह काम करने के लिए प्रतिदिन मोहाली और पंचकूला से चंडीगढ़ में आते हैं। बोर्ड के अनुसार ड्रा निकालने के बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा और दो साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा करके अलाटियों को सौंप भी देगा।

सेक्टर-51 में बनने वाले टू बीएचके फ्लैट्स की स्कीम के लिए ब्रोशर तैयार हो चुका है। उनका कहना है कि 8 से 10 दिन के बीच इसे बाजार में लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मनिंदर बैंस, चेयरमैन, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें