फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज फर्नीचर चोरी मामलें की CBI जांच कराने की मांग, चिट्ठी लिखी

Wed, 19 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Le Corbusier, Pierre Jeanneret, heritage furniture chandigarh
विज्ञापन
ली कार्बूजिए और पियरे जेनरे द्वारा निर्मित हेरिटेज फर्नीचर की चोरी के बाद कालेज प्रबंधन ने सेक्टर 15 स्थित ब्वॉयज हॉस्टल में सीसीटीवी लगवाने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, एडवोकेट और यूटी हेरिटेज फर्नीचर कमेटी के सदस्य अजय जग्गा ने चोरी के मामलों की जांच  सीबीआई से कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


 सेक्टर-11 गवर्नमेंट कॉलेज के सेक्टर 15 स्थित ब्वॉयज हॉस्टल से हेरिटेज फर्नीचर  चोरी की घटना के बाद कालेज प्रशासन ने कैमरे लगाने के लिए मंगलवार को कुछ एक्सपर्ट को बुलाया था। प्रिंसिपल प्रो.जेके सहगल के अनुसार इंजीनियरिंग विभाग को हाई पावर कैमरे लगाने और बाउंड्रीवाल को ऊंचा करने के लिए चिट्ठी लिखी गई है। बताया जा रहा कि हॉस्टल के लिए साल भर पहले ही सीसीटीवी कैमरे मंजूर किए गए थे, लेकिन कैमरे की क्वालिटी को लेकर ऐसा नहीं हो सका। कॉलेज प्रशासन अब हाईटेक  कैमरे लगवाने की तैयारी में है।  

इस बीच एडवोकेट और यूटी हेरिटेज फर्नीचर कमेटी के सदस्य अजय जग्गा ने आईजी पुलिस टीएस लूथरा और सीबीआई (इंटरपोल विंग दिल्ली) को मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। करोड़ों की आय से जुड़ा मामला अब यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर तक पहुंच चुका है। हेरिटेज फर्नीचर चोरी के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर यूटी प्रशासन के आला अधिकारी भी खफा हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेक्टर-11 स्थित जीसी के सेक्टर-15 स्थित ब्वॉयज हॉस्टल  से लाखों की कीमत के चार हेरिटेज कुर्सियों के चोरी मामले को अभी तक पुलिस सुलझाने मेें नाकाम रही है। शुरुआत में तो पुलिस ने मामले को दबाने तक की कोशिश की थी। मामले की लिखित शिकायत के 6 दिन बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी।17 अक्तूबर सुबह 5.15 बजे चोर हेरिटेज फर्नीचर खुद ही हॉस्टल में फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें