फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में टोल फ्री एंबुलेंस सेवा लॉन्च, 6 जगहों पर तैनात होगी

Wed, 27 Jan 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अपनी महत्वाकांक्षी टोल फ्री एंबुलेंस सेवा 108 गणतंत्र दिवस के मौके पर लांच कर दी है। यह छह जगहों पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन


ये जगह हैं- सेक्टर 11, 26, मौली जागरां, सेक्टर-34, 49 और सेक्टर-39। विभाग का दावा है कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस दस मिनट के भीतर मरीज को अस्पताल पहुंचा देगी। ये एंबुलेंस जीपीएस सिस्टम से लैस होगी।

एंबुलेंस में मेडिकल टेक्नीशियन व जीवन रक्षक उपकरण भी मौजूद रहेंगे। एंबुलेंस सेवा को दोपहर 12 बजे सलाहकार विजय कुमार देव लांच करेंगे। मरीजों व लोगों को सीधे 108 नंबर डायल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल करते ही फोन पुलिस कॉल सेंटर के पास पहुंच जाएगा। जिस जगह पर घटना हुई होगी, उसके नजदीक जो भी एंबुलेंस होगी, उसे सूचना दी जाएगी, ताकि वह समय पर पहुंच जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें