फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टेलीकंसल्टेशन के लिए चंडीगढ़ को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सबसे ज्यादा टेलीकंसल्टेशन परामर्श देने के लिए पुरस्कृत किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडावीया ने बनारस में आयोजित सार्वभौमिक कवरेज दिवस के दो दिवसीय सम्मेलन में चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में सराहनीय उपलब्धि के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है। वहीं दूसरा पुरस्कार जम्मू और कश्मीर को दिया गया। यह पुरस्कार 12 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टेलीकंसल्टेशन के लिए चलाए गए विशेष अभियान को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। ‘वह दुनिया बनाएं जो हम चाहते हैं, सभी के लिए एक स्वस्थ भविष्य’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ने टेलीकंसल्टेशन की सुविधा की प्रशंसा करने के साथ ही इसे और ज्यादा प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें