फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब कल से खुलेगा, लेकिन कैडी नहीं होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की ओर से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्टेडियम को सभी गाइडलाइन के साथ मंगलवार से खोलने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि पूरी व्यवस्था को बनाने के लिए टाइम लग सकता है। यूटी का खेल विभाग सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्टेडियम को सैनिटाइज करने के बाद ही खोलेगा। वहीं, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब बुधवार से खुलने जा रहा है, लेकिन सतर्कता बरतते हुए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान संदीप सिंह संधू ने बताया कि क्लब बुधवार से खुलने जा रहा है। इसके लिए हमने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब सुबह 7.30 से शाम 6.30 बजे तक खुलेगा। क्लब का जो भी मेंबर आएगा पहले सैनिटाइज होगा, उसके 15 मिनट बाद अपना खेल जारी रखेगा। इस दौरान किसी भी मेंबर के साथ कोई कैडी नहीं होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। हर होल पर सैनिटाइजर रखा गया है। कोरोना महामारी के चलते क्लब में जिम, बार, कैटरिंग बंद रहेगी।
सीएलटीए मैनेजमेंट कर रह निर्देशों का इंतजार
चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन के सीओओ मेघराज ने बताया कि वह यूटी के खेल विभाग के सभी निर्देश का पालन करेंगे। वहीं 21 मई को ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की बैठक भी होनी है। उससे अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें