फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव 28 जनवरी को, कोड ऑफ कंडक्ट लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव 28 जनवरी को होगा। इस बार अध्यक्ष पद के लिए बीएस गिल (गिली) और रविबीर आमने-सामने हैं। चुनाव के नजदीक आते ही कोड ऑफ कंडक्ट लग चुका है, जिसके चलते दोनों प्रधान पद के उम्मीदवार अब क्लब के मेंबर्स को रिझाने के लिए कोई पार्टी आयोजित नहीं कर सकेंगे और न ही क्लब के एरिया में सदस्यों के साथ खड़े नजर आए पाएंगे। प्रधान पद के लिए बीएस गिल छठी बार और रविबीर भी चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के मामले में रविबीर पर गिल भारी हैं क्योंकि गिल जहां 5 बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं वहीं, रविबीर तीन बार पद संभाल चुके हैं। चुनाव की गिनती 29 जनवरी को होगी और इसी दिन रिजल्ट सामने आएगा। चुनाव में गोल्फ क्लब के 1800 सदस्य प्रधान पद और 11 कार्यकारी सदस्य का चयन करेंगे। चुनाव में हिस्सा लेने वाले दोनों उम्मीदवारों की टीमों के यह हैं सदस्य
विज्ञापन


रविबीर सिंह - प्रधान और उनके टीमें मेंबर्स में डॉ.अग्नीश राजेश, अनिल, कुलबीर सिंह बराड़,गुरप्रीत सिंह बख्शी, गुरसिमरन सिंह सीबिया, गुरसिमरत सिंह जवंधा, एचएस कंग, डॉ. रमन अबरोल, रोहित सिंह डागर, संजीव वर्मा, बिग्रेडियर टीएस मुड़ी, विजय वधावन।



बीएस गिल - प्रधान और उनकी टीमें मेंबर्स में निप्पी घई, मेजर लाली विर्क, सुखी लहल, ज्योति सिंह, कर्नल एसडी सिंह, बॉब मांगट, कर्नल अमरपाल सिद्धू, हरपाल मालवी, एसएस बाला, अतुल ग्रोवर, कर्नल डिक्की मान, राजिंदर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें