सिटी के प्रतिष्ठित क्लबों में शुमार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव 24 अप्रैल को होने जा रहे हैं। 2016-17 के लिए अध्यक्ष पद व एग्जीक्यूटिव मेंबर्स का चुनाव होने हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए जहां डॉ. अवतार सिंह व ईश्वर प्रताप सिंह मान चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।
वहीं एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए 11 सदस्यों का चुनाव होना है। इसके लिए 14 लोगों ने नांमाकन भरे थे। नांमाकन वापस लेने का अंतिम दिन शुक्रवार था। चुनाव अधिकारी बीएस मांगट का कहना है कि अनिल जाखड़ ने एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है और अब मेंबर्स के चुनाव में 13 लोग आमने-सामने हैं। इस चुनाव में तकरीबन 1800 गोल्फ के सदस्य वोटिंग करेंगे।
ये हैं एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए चुनाव मैदान में
अमरबीर सिंह, अमित बस्सी, कैप्टन मोहनबीर, कर्नल हरदेव सिंह मान, हरमनजीत सिंह सेठी, जगतबीर सिंह, कंवरवीर सिंह सिबिया, लेफ्टिनेंट कर्नल करन सिंह, रवीबीर सिंह, संजीत सिंह बाला, शोना ए सिंह, तेज प्रताप सिंह विर्क व जोरावर सिंह मेंबर्स के लिए चुनाव मैदान में हैं।