फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ को मिली स्केट बोर्ड खेल की खेलो इंडिया लीग की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शहर को स्केट बोर्ड खेल की खेलो इंडिया लीग कराने की मेजबानी दी है। इसे चंडीगढ़ स्केटिंग एसोसिएशन करवाएगा। खेलो इंडिया की मेजबानी मिलने से शहर के स्केटिंग खिलाड़ियों के साथ चंडीगढ़ स्केटिंग एसोसिएशन में काफी उत्साह हैै। स्केटिंग फडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव नरेश शर्मा ने बताया कि सेक्टर-17 में बना देश का सबसे बड़ा स्केट बोर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लीग का कराने के लिए हर तरह से सुविधाजनक है। ऐसे में चंडीगढ़ को लीग करने की मेजबानी दी है। लीग 2024 में फरवरी से लेकर मार्च तक कराने की योजना है। खेलो इंडिया लीग देश की जानी मानी लीग है और इसके राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेलते हैं। लीग करवाने से शहर में स्केट बोर्ड का क्रेज बढ़ेगा और अधिक से अधिक युवा इस खेल में अपना करियर बनाने में जुटेंगे।
विज्ञापन

शहर में केवल रोलर स्केटिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर
चंडीगढ़ स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि शहर में केवल स्केटिंग के खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर था, जिनमें सेक्टर- 10 स्थित स्केटिंग रिंक है। यहां पर स्पीड और रोलर हॉकी चैंपियनशिप के मुकाबले होते हैं। वहीं, सेक्टर- 7 स्थित केबीडीसएवी में स्केटिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर है। हरप्रीत ने बताया कि अब शहर में स्केटिंग के खेल से जुड़े स्केट बोर्ड का इंफ्रास्ट्रक्चर शहर को मिल गया है।
सांगरपुर में बनेगा रिंक
सचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि खेल विभाग की तरफ से सारंगपुर में स्केटिंग रिंग बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ वहां पर जगह देखने के लिए दौरा किया था। ऐसे में उम्मीद है कि शहर के खिलाड़ियों को एक और अधिक स्केटिंग रिंक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें